ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़जुर्मस्लाइडर

सचिव और ग्रामीण को कुल्हाड़ी से काट डाला: किडनैप कर CG-तेलंगाना बॉर्डर पर ले गए, जंगल में दी सजा-ए-मौत, पढ़िए खौफनाक स्टोरी ?

Naxalites hacked secretary and villager with an axe: छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों ने 2 लोगों की हत्या कर दी। पंचायत सचिव और एक ग्रामीण की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दोनों को उनके घर से अगवा किया गया था। नक्सलियों ने पर्चा जारी कर दोनों पर पुलिस के लिए काम करने का आरोप लगाया है। मामला तेलंगाना के मुलुगु जिले का है।

मिली जानकारी के अनुसार करीब 10-15 हथियारबंद नक्सली पेरूर गांव पहुंचे थे। उन्होंने गांव के पंचायत सचिव उइका रमेश और एक ग्रामीण उइका अर्जुन को उनके घर से उठा लिया। इसके बाद दोनों को गांव से बाहर ले गए। दोनों पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया गया है और उनकी हत्या कर दी गई है।

घटना के बाद पुलिस पहुंची

घटना के बाद नक्सली दोनों के शव मौके पर छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। पुलिस को जब इसकी खबर मिली तो जवान मौके के लिए रवाना हो गए। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस उस इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए पर्चा जारी किया

घटना के बाद नक्सलियों के वझेडू वेंकटपुरम इलाके के सचिव शांता ने पर्चा जारी किया। पर्चा में लिखा है कि वे दोनों पुलिस के लिए काम कर रहे थे। वे पुलिस के मुखबिर बन गए थे। पिछले कुछ सालों से वे माओवादियों की गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दे रहे थे। यही वजह थी कि दोनों को मौत की सजा दी गई।

What's your reaction?

Related Posts