Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के परभणी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तीसरी बार बेटी के जन्म लेने पर पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया। महिला जान बचाने के लिए भागी, लेकिन ‘राक्षस’ बन चुके पति ने उसे नहीं छोड़ा।
मृतक लड़की की बहन ने अपने जीजा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान कुंडलिक काले के रूप में हुई है। जो परभणी शहर के फ्लाईओवर इलाके में अपनी पत्नी और बेटियों के साथ रहता था। काले और उसकी पत्नी सुरुवती की दो बेटियां हैं।
दो बेटियों के बाद जब पत्नी ने दूसरी बेटी को जन्म दिया तो काले को गुस्सा आ गया। उसने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। झुलसी महिला ने खुद को बचाने की काफी कोशिश की।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले तो उसे बचाने कोई नहीं आया। लेकिन बाद में एक व्यक्ति ने चादर से उसकी आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
शव का आधा हिस्सा झुलसकर कोयले में तब्दील हो चुका था। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें महिला जलती हुई नजर आ रही है। घटना के बाद मृतका की बहन मैना ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। अभी मामले की जांच की जा रही है।
पड़ोसियों में दहशत का माहौल
गंगाखेड़ नाका इलाके में हुई घटना के बाद पड़ोसियों में दहशत का माहौल है। पड़ोसियों के मुताबिक आरोपी पहले भी अपनी पत्नी को बेटियां होने का ताना मारता था। वह अक्सर अपनी पत्नी से मारपीट करता था।
सीसीटीवी में दिख रहा है कि आग लगने के बाद महिला घर से निकलकर एक दुकान में घुसने की कोशिश करती है। रात में पति घर लौटा, जिसके बाद उसका पत्नी से विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने उसे आग के हवाले कर दिया। महिला को परभणी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।