Delhi Election Results 2025 LIVE Update; Arvind Kejriwal Manish Sisodia Atishi Marlena: दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है। 2 घंटे की मतगणना के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों में भाजपा 70 में से 41 और आम आदमी पार्टी (आप) 29 सीटों पर आगे चल रही है।
Delhi Election Results 2025 LIVE Update; Arvind Kejriwal Manish Sisodia Atishi Marlena: इससे पहले भाजपा ने 1993 में दिल्ली में सरकार बनाई थी। तब भाजपा ने 49 सीटें जीती थीं और 5 साल में 3 सीएम बनाए थे।
Delhi Election Results 2025 LIVE Update; Arvind Kejriwal Manish Sisodia Atishi Marlena: इस बीच, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने चुनाव में आप के प्रदर्शन पर कटाक्ष किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा- आपस में लड़ो और…
Delhi Election Results 2025 LIVE Update; Arvind Kejriwal Manish Sisodia Atishi Marlena: 5 फरवरी को दिल्ली की 70 सीटों पर 60.54% वोटिंग हुई। 14 एग्जिट पोल आए। 12 में भाजपा और 2 में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान था।
Delhi Election Results 2025 LIVE Update; Arvind Kejriwal Manish Sisodia Atishi Marlena: 2020 में केजरीवाल तीसरी बार सीएम बने, लेकिन शराब घोटाले में जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। वे 4 साल 7 महीने और 6 दिन तक सीएम रहे। इसके बाद उन्होंने आतिशी को सीएम बनाया।
CM आतिशी समेत 3 मंत्री पीछे, 3 को बढ़त
- आतिशी कालकाजी सीट से 1342 वोटों से भाजपा के रमेश बिधूड़ी से पीछे चल रही हैं।
- सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश सीट से 2583 वोटों से भाजपा की शिखा राय से पीछे चल रहे हैं।
- गोपाल राय बाबरपुर सीट से 8995 वोटों से आगे हैं। यहां भाजपा के अनिल वशिष्ठ दूसरे नंबर पर हैं।
- इमरान हुसैन बल्लीमारन सीट से 1834 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के कमल बागरी दूसरे नंबर पर हैं।
- मुकेश अहलावत सुल्तानपुर माजरा सीट से 2492 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- भाजपा के करम सिंह दूसरे नंबर पर हैं।
- राघवेंद्र शौकीन नांगलोई जाट सीट से 2038 वोट से पीछे चल रहे हैं। भाजपा के मनोज शौकीन यहां आगे हैं।