Dead bodies of IRS officer, mother and sister found: केरल से बड़ी खबर आ रही है। कोच्चि के पास कक्कानाड में सेंट्रल एक्साइज स्टाफ क्वार्टर में आईआरएस अधिकारी मनीष विजय अग्रवाल, उनकी मां और बहन के शव मिले हैं। मनीष विजय अग्रवाल की बहन शालिनी विजय जेपीएससी-1 की टॉपर रही हैं।
मनीष कक्कानाड के कस्टम विभाग में एडिशनल कमिश्नर के पद पर तैनात थे। शालिनी झारखंड में डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात थीं। 2 साल पहले वह छुट्टी पर गई थीं, जिसके बाद वह ड्यूटी पर नहीं लौटीं।
पड़ोसियों के मुताबिक परिवार धार्मिक प्रवृत्ति का था। मनीष मूल रूप से झारखंड का रहने वाला था। परिवार 5 साल से रांची के रेडियम रोड स्थित एक अपार्टमेंट में किराए पर रह रहा था। मनीष की मां बोकारो में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थीं।
मनीष के दादा भी केरल में परिवार से मिलने आते रहते थे। शालिनी ने कई सालों तक रांची में मजिस्ट्रेट के पद पर काम किया। बाद में उन्होंने दक्षिण भारत के एक प्रोफेसर से शादी कर ली।
शालिनी की मां शकुंतला ने भी शादी के बाद अपनी बेटी का सिर मुंडवा दिया। केरल पुलिस के मुताबिक मनीष और उसकी बहन शालिनी के शव फंदे से लटके मिले, जबकि मां का शव बिस्तर पर मिला।
मां के शव के दोनों तरफ फूल मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि परिवार ने आत्महत्या की है। मनीष 2011 बैच के आईआरएस अधिकारी थे। बहन शालिनी कई महीनों से उनके परिवार के साथ रह रही थी।
रांची में रहने वाले उनके पड़ोसियों ने बताया कि शालिनी के पति केरल में तैनात हैं। शालिनी की बहन ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में रहने वाले एक शख्स से शादी की है, जो फिलहाल विदेश में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।