ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राजनीतिस्लाइडर

छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत:सभी 10 नगर निगम जीते, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला; AAP ने एक नगर पालिका जीती

Chhattisgarh Nagar Nikay Election Result 2025 LIVE Updates; BJP Congress Winner Candidate: छत्तीसगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजे शनिवार को आ गए। 11 फरवरी को प्रदेश के कुल 10 निगम, 49 नगर पालिका और 113 नगर पंचायतों में चुनाव हुए थे। सभी 10 नगर निगमों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस का सफाया हो गया।

प्रदेश की 49 नगर पालिकाओं में से 35 भाजपा के खाते में गई हैं। 8 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। बिलासपुर की बोदरी नगर पालिका में आप ने जीत दर्ज की। नगर निगम चुनाव में आप की यह पहली जीत है।

छत्तीसगढ़ के 10 में से 10 नगर निगमों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। चिरमिरी, राजनांदगांव, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा और अंबिकापुर पर भाजपा का कब्जा है।

10 निगमों के लिए 79 महापौर प्रत्याशियों और 1 हजार 889 पार्षद प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद थी, जो एक-एक कर सामने आई। सभी निगमों में भाजपा ने जीत दर्ज की है।

रायपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा 16 महापौर प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। राजनांदगांव और कोरबा से 11-11 प्रत्याशी हैं। वहीं दुर्ग में सबसे कम सिर्फ 2 प्रत्याशी मैदान में हैं।

इसके अलावा वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की बात करें तो रायपुर में 306, कोरबा में 281, बिलासपुर में 230, दुर्ग में 228 प्रत्याशी मैदान में रहे।

रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, दुर्ग, अंबिकापुर समेत सभी नगर निगमों में मतगणना हुई। रायपुर में कांग्रेस की दीप्ति दुबे और भाजपा की मीनल चौबे आमने-सामने थीं। दुर्ग में भाजपा की अलका बाघमारे और कांग्रेस की प्रेमलता साहू के बीच मुकाबला था।

 

What's your reaction?

Related Posts