Chhattisgarh Mungeli SP Girija Shankar transferred: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में कबूतर कांड से सुर्खियों में आए IPS गिरिजाशंकर जायसवाल मुंगेली से SP के पद से हटाए गए हैं। उनकी जगह भोजराम पटेल को नया SP बनाया गया है। 15 अगस्त को परेड कार्यक्रम में कबूतर नहीं उड़ा पाए थे।
बताया जा रहा है कि कबूतर कांड सामने आने के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई के लिए एसएसपी ने कलेक्टर को पत्र लिखा था। इसमें समन्वय की कमी दिखी थी। कलेक्टर एसपी कॉन्फ्रेंस के बाद सीएम विष्णुदेव सरकार की ने पहली बड़ी कार्रवाई का है।

गिरजा शंकर जायसवाल को पीएचक्यू में पदस्थ कर दिया है। भोजराम पटेल 2013 बैच के आईपीएस हैं। लंबे अरसे से मैदान से बाहर थे। वे बीजापुर में 15 वीं वाहिनी बटालियन के सेनानी का दायित्व निभा रहे थे।
देखिए आदेश की कॉपी















