ब्रेकिंग खबरें

अन्य खबरेंछत्तीसगढ़राजनीतिस्लाइडर

छत्तीसगढ़ निगम मंडल में नियुक्तियां: लता का मंत्री बनने का टूटा सपना, प्राधिकरण की कुर्सी से करने पड़ेगा संतोष, जानिए किसे कौन सी कमान ?

Chhattisgarh Government Corporation Board Appointments:छत्तीसगढ़ सरकार ने गोमती साय को सरगुजा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। गुरु खुशवंत साहब को अनुसूचित जाति प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लता उसेंडी को बस्तर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

इसके अलावा मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची को मध्य क्षेत्र का उपाध्यक्ष, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि शुक्रवार शाम तक अन्य नियुक्तियों के संबंध में भी आदेश जारी हो सकते हैं।

गोमती और खुशवंत को क्यों मिली जिम्मेदारी?

आमतौर पर विधायकों को क्षेत्र और वर्ग के विकास प्राधिकरणों में जगह मिलती है। गोमती और खुशवंत दोनों को ही जातिगत समीकरणों में फिट होने का फायदा मिला। भाजपा से पत्थलगांव से विधायक गोमती साय की उम्र 45 साल है। कौन हैं गोमती साय?

गोमती ने 12वीं तक पढ़ाई की है। पिछली बार वे लोकसभा सांसद रह चुकी हैं। वे सरगुजा संभाग में भाजपा की कद्दावर महिला नेता हैं। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष बनकर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। आदिवासी कंवर समाज में उनकी अच्छी पकड़ है।

जानिए कौन हैं खुशवंत साहब?

35 वर्षीय खुशवंत साहब ग्रेजुएट हैं। वे सतनामी समाज के धर्मगुरु बालदास के बेटे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले वे भाजपा में शामिल हुए थे। वे आरंग क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व मंत्री को हराने में कामयाब रहे थे। भारतीय जनता पार्टी सतनामी समाज में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है, इसका फायदा खुशवंत को मिला है।

लता उसेंडी को प्राधिकरण की कुर्सी से ही संतोष करना पड़ेगा

पिछली भाजपा सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री रहीं लता उसेंडी को मंत्री बनाने की चर्चा थी, लेकिन उसेंडी को प्राधिकरण में मिली कुर्सी से ही संतोष करना पड़ेगा। जब राज्य में सरकार नहीं थी, तब भी उसेंडी संगठन में बड़े पदों पर रहे हैं।

हाल ही में उन्हें ओडिशा का प्रभार मिला है। बस्तर में महिला नेता के तौर पर वह भाजपा का एकमात्र चेहरा हैं। इसी के चलते उन्हें बस्तर क्षेत्र आदिवासी प्राधिकरण में जिम्मेदारी दी गई है।

कौन हैं ललित चंद्राकर?

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने बीकॉम किया है। इसके बाद वह राजनीति में सक्रिय हो गए। वर्ष 2000 में दुर्ग युवा मोर्चा के महासचिव रहे। युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे हैं। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में वह भाजपा के सक्रिय नेता के तौर पर जाने जाते हैं। वह कुर्मी समाज से आते हैं। चुनाव प्रचार के दौरान संगठन में कई जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

प्रणव कुमार मरपच्ची कौन हैं?

प्रणव कुमार मरपच्ची मरवाही से विधायक हैं। मरपच्ची गोंड जाति से हैं। वह सेना में सेवा दे चुके हैं। वर्ष 2014 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। उन्हें अनुसूचित जाति मंडल का उपाध्यक्ष बनाया गया। उन्हें अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चे में काम करने का भी अनुभव है।

What's your reaction?

Related Posts