ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़जुर्मस्लाइडर

हेड-कॉन्स्टेबल की पत्नी-बेटी मर्डर केस: NSUI जिलाध्यक्ष सहित 5 लोगों ने मारा, मास्टरमाइंड के घर पर चलेगा बुलडोजर, जानिए कत्लकांड की पूरी कहानी ?

Chhattisgarh Double Murder; Police Head Constable Wife And Daughter Surajpur News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सीके चौधरी भी शामिल हैं।

वहीं, आरोपी कुलदीप साहू के आलीशान मकान पर बुलडोजर चलाने की तैयारी चल रही है। प्रशासन ने उसके मकान को अवैध निर्माण बताते हुए नोटिस चिपका दिया है। आज पुलिस सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी।

इन आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार

  • कुलदीप साहू (28) निवासी पुराना बाजार, सूरजपुर
  • आर्यन विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी (20) निवासी पुराना बाजार, सूरजपुर
  • फूल सिंह उर्फ रिंकू सिंह (28) निवासी पुराना बाजार, सूरजपुर
  • चंद्रकांत चौधरी उर्फ सीके चौधरी (28) निवासी ग्राम नेवरा , सूरजपुर
  • सूरज साहू (23) ग्राम करंवा, चौकी लुटेरी, सूरजपुर

आरोपी सीके चौधरी ने एक दिन पहले जारी किया था वीडियो

कुलदीप साहू को लेकर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सीके चौधरी ने एक दिन पहले ही एक वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि कुलदीप एनएसयूआई के किसी पद पर नहीं हैं। भाजपा सरकार उन्हें जबरन शामिल कर रही है। चौधरी ने कहा था कि वे अपराधी के खिलाफ खड़े होंगे।

पत्नी और बेटी पर सब्जी काटने वाले चाकू से किया वार

आईजी अंकित गर्ग ने बताया कि आरोपी कुलदीप साहू, सीके चौधरी और रिंकू सिंह हेड कांस्टेबल तालिब शेख के घर गए थे। हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की सब्जी काटने वाले चाकू से हत्या कर दी गई। दोनों के शरीर पर चाकू से कई वार के निशान मिले हैं।

उन्होंने बताया कि एक आरोपी सूरज साहू सभी आरोपियों को भागने में मदद करने में शामिल था। एक आरोपी गोल्डी हत्या से पहले कांस्टेबल पर गर्म तेल फेंकने और पुलिसकर्मियों को कार से कुचलने की कोशिश में शामिल था। उन्होंने बताया कि जांच अभी प्राथमिक स्तर पर है। इसके चलते आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा।

कांस्टेबल उसे पकड़ने गया तो उस पर उबलता तेल डाल दिया

आईजी गर्ग ने बताया कि 13 अक्टूबर की रात आरोपी कुलदीप साहू अपने साथी आर्यन विश्वकर्मा, चंद्रकांत चौधरी और रिंकू सिंह के साथ पुराने बस स्टैंड पर बैठा था। रात करीब 9 बजे कांस्टेबल घनश्याम सोनवानी की नजर उस पर पड़ी तो उसने जिले से प्रतिबंधित कुलदीप साहू को पकड़ने की कोशिश की।

इस दौरान आरोपी ने कड़ाही से उबलता तेल उस पर डाल दिया। हेड कांस्टेबल के न मिलने पर उसकी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर थाने से हेड कांस्टेबल तालिब शेख, कांस्टेबल उदय सिंह और अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और कुलदीप की तलाश शुरू की। इसी दौरान कुलदीप ने अन्य दो आरोपियों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों को कार से कुचलने की कोशिश की।

पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन आरोपी भाग निकले। इसी बीच हेड कांस्टेबल तालिब शेख जब अपने घर पहुंचे तो सीढ़ियों पर खून बिखरा पड़ा था। उनकी पत्नी मेहनाज और बेटी आलिया घर पर नहीं थीं और सामान बिखरा पड़ा था। हर जगह खून देखकर उन्होंने थाने में इसकी सूचना दी।

आईजी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तालिब की हत्या करने गए थे, जब वह नहीं मिला तो उसकी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी कुलदीप साहू झारखंड भाग गया।

गढ़वा से अंबिकापुर आते समय बलरामपुर एसपी बैंकर वैभव की टीम ने बलरामपुर थाने के सामने उसे हिरासत में ले लिया। कड़ी सुरक्षा में उसे सूरजपुर लाया गया। एनकाउंटर के डर से लौट रहा था

हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने सोमवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने सूरजपुर को छावनी बना दिया है। हत्या के बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।

कुलदीप साहू को एनकाउंटर का डर सता रहा था

वह झारखंड भागने में सफल होने के बाद वापस अंबिकापुर आ रहा था। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर के डर से कुलदीप साहू अंबिकापुर कोर्ट में सरेंडर करने की योजना बना रहा था।

आलीशान बहुमंजिला इमारत अवैध घोषित, नोटिस चिपकाया

नगर पालिका सूरजपुर के सीएमओ प्रभाकर शुक्ला ने हत्या मामले के मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के पिता अशोक साहू के नाम से वार्ड क्रमांक 13 मानपुर मोहल्ले में बने आलीशान बहुमंजिला भवन को अवैध निर्माण घोषित कर दिया है। मकान में नोटिस चिपका दिया गया है।

नोटिस में निर्माण को अवैध घोषित करते हुए तत्काल अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। हालांकि नोटिस में अतिक्रमण हटाने की समय सीमा का उल्लेख नहीं किया गया है।

नियमानुसार अवैध अतिक्रमण हटाने से पहले निकायों को तीन नोटिस जारी करने होते हैं। बताया जा रहा है कि आलीशान मकानों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी तेज कर दी गई है।

कुलदीप साहू के पिता अशोक साहू का मानपुर के अलावा बस स्टैंड के पीछे और कब्रिस्तान के पास भी मकान है। कब्रिस्तान के पास स्थित मकान को किराए पर दे रखा था, जिसे प्रशासन ने सोमवार को खाली करा लिया।

What's your reaction?

Related Posts