CG Maharashtra Border Naxal Encounter Update | Kanker Narayanpur: सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर से लगी महाराष्ट्र सीमा पर 5 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। सभी के शव और स्वचालित हथियार भी बरामद किए गए हैं। कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है।
CG Maharashtra Border Naxal Encounter Update | Kanker Narayanpur: दो जवान भी घायल हुए हैं, जिन्हें एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है। डॉक्टर के मुताबिक एक जवान की जांघ में गोली आर-पार हो गई है। दूसरे के सिर में चोट आई है। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
कांकेर एसपी आईके एलिसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। बस्तर के लगभग सभी जिलों से डीआरजी के जवान और महाराष्ट्र के सी-60 कमांडो ने नक्सल संगठन के सेंट्रल कमेटी मेंबर अभय को घेरने के लिए बड़ा ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
घायल डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) जवानों के नाम
1. खिलेश्वर गावड़े
2. हीरामन यादव
CG Maharashtra Border Naxal Encounter Update | Kanker Narayanpur: खिलेश्वर गावड़े के हाथ और सिर पर चोट के निशान हैं। हीरामन यादव के दोनों पैरों में जख्म हैं।
सुबह 6 बजे से रुक-रुक कर हो रही फायरिंग
नारायणपुर और कांकेर से लगे उत्तरी अबूझमाड़ में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी, एसटीएफ, बीएसएफ की संयुक्त टीम को रवाना किया गया था। यह मुठभेड़ सुबह 8 बजे शुरू हुई।
कई घंटों तक रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। नक्सलियों को इस इलाके से महाराष्ट्र की ओर भागने से रोकने के लिए कांकेर जिले से लगे गढ़चिरौली इलाके में सी-60 कमांडो तैनात किए गए थे।
नक्सली नेता अभय समेत बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद
CG Maharashtra Border Naxal Encounter Update | Kanker Narayanpur: जानकारी के मुताबिक, पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि कांकेर और नारायणपुर जिले से लगी महाराष्ट्र सीमा पर नक्सली नेता अभय समेत बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं।
इसके बाद फोर्स को रवाना किया गया। शनिवार की सुबह जब दोनों राज्यों का पुलिस बल अबूझमाड़ के जंगल में नक्सली ठिकाने पर पहुंचा तो नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।