ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़जुर्मटॉप खबरेंस्लाइडर

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में 6 की मौत: ट्रक ने SUV को मारी टक्कर, मरने वालों में 1 बच्चा और 4 महिलाएं भी

CG Balod SUV Car Truck Accident Photos | Bhanupratappur Dalli Rajhara Road: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर आज (सोमवार) सुबह भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

मृतकों में एक बच्चा, 4 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। घटना डौंडी थाना क्षेत्र के चौरापावड़ के पास हुई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अशोक जोशी के मुताबिक स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आरोपी ट्रक चालक फरार है।

पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक जाइलो (एसयूवी) में 13 लोग बैठे थे, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। वे डौंडी से गुरेड़ा लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।

घायलों को राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया। सात घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से उन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सभी की हालत गंभीर

सभी घायलों की हालत गंभीर है। किसी के हाथ में चोट है तो किसी के सिर में फ्रैक्चर है।

हादसे में इनकी मौत

1. दुर्पत प्रजापति (30), ग्राम गुरेदा, गुंडरदेही
2. सुमित्रा बाई कुम्भकार (50)  ग्राम घोराड़ी, महासमुंद
3. मनीषा कुम्भकार (35) घोराड़ी, महासमुंद
4. जिग्नेश कुम्भकार (7) ग्राम गुरेदा, गुंडरदेही
5. सगुन बाई कुंभकार (50),  ग्राम कुम्हारपारा, कवर्धा
6. ईमला बाई सिन्हा (55) ग्राम गुरेदा, गुंडरदेही

7 लोगों की हालत नाजुक

1. झमित कुमार (7), गुरेदा, गुंडरदेही

2. बिंदेश्वरी बाई (35), ग्राम गुरेदा, गुंडरदेही

3. रुखमणी बाई (60) भर्रेगांव,  गुंडरदेही

4. युवराम साहू (30) सिकोसा, गुंडरदेही

5. रम्भा बाई

6. ईश्वरी बाई (61), ग्राम गुरेदा, गुंडरदेही

7. कुमारी बाई (55), भर्रेगांव,  गुंडरदेही

What's your reaction?

Related Posts