ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़जुर्मस्लाइडर

BIG BREAKING: मुठभेड़ में मारे गए 7 नक्सली, AK-47 समेत कई ऑटोमेटिक हथियार बरामद

Encounter On The Dantewada Narayanpur Border: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में पुलिस ने 7 नक्सलियों को मार गिराया। सभी सातों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। एके-47, एसएलआर और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं।

अबूझमाड़ में 2 घंटे तक रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। इसके बाद जब फायरिंग बंद हुई तो सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान शव और हाईटेक हथियार बरामद किए गए। एक दिन पहले ही नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के जवानों को नक्सल ऑपरेशन पर भेजा गया था।

164 नक्सली मारे गए

10 दिन पहले 24 सितंबर को सुकमा जिले में भी मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए थे। हालांकि, दोनों शवों को उनके साथी अपने साथ ले गए थे। डीआरजी, सीआरपीएफ और कोबरा के जवान करकनगुड़ा में नक्सलियों के कोर एरिया में घुसे थे। 2024 में अब तक 164 नक्सली मारे जा चुके हैं।

एक महीने पहले 3 महिला नक्सली मारी गईं

29 अगस्त को नारायणपुर और कांकेर सीमा पर अबूझमाड़ इलाके में मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में 3 वर्दीधारी महिला नक्सली मारी गईं। इनकी पहचान उत्तर बस्तर डिवीजन कमेटी और पीएलजीए कंपनी नंबर 05 की सदस्य के रूप में की गई।

मानसून सीजन में ही 212 नक्सली गिरफ्तार

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने इस मुठभेड़ से पहले बताया था कि बस्तर संभाग में मानसून सीजन में ही 212 से अधिक नक्सली गिरफ्तार किए जा चुके हैं। नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 201 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया है।

What's your reaction?

Related Posts