Maharashtra BJP Candidates First List: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बार महायुति और महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।
Maharashtra BJP Candidates First List: इस बीच, भाजपा ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। 5 प्वाइंट में समझें भाजपा की पहली सूची के बारे में सबकुछ।
पूर्व सीएम की बेटी को मिला टिकट
भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया अशोक चव्हाण को भोकर से मैदान में उतारा है। इससे पहले अशोक चव्हाण भी भोकर सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था।
13 महिलाओं को बनाया उम्मीदवार
भाजपा की पहली सूची में 13 महिला उम्मीदवारों को टिकट मिला है। चिखली सीट से श्वेता महाले, भोकर से श्रीजया चव्हाण, जिंतूर से मेघना बोर्डिकर, फुलंबरी से अनुराधाताई चव्हाण, नासिक पश्चिम से सीमाताई हिरे को उम्मीदवार बनाया गया है।
कल्याण पूर्व से सुलभा गायकवाड़, बेलापुर से मंदा म्हात्रे, दहिसर से मनीषा चौधरी, गोरेगांव से विद्या ठाकुर, पार्वती से माधुरी मिसाल, शेवगांव से मोनिका राजले, श्रीगोंडा से प्रतिभा पचपुते, कैज से नमिता मुंदड़ा विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।
99 में से 10 एससी/एसटी नेता चुनाव लड़ेंगे
भाजपा ने 99 में से 10 एससी/एसटी उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। 6 अनुसूचित जनजाति और 4 अनुसूचित जाति के उम्मीदवार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। मौजूदा विधायक का टिकट रद्द भाजपा की पहली सूची में मौजूदा विधायक को उम्मीदवार नहीं बनाया गया था। पार्टी ने कल्याण पूर्व सीट से गणपत गायकवाड़ का टिकट काटकर उनकी पत्नी सुलभा गायकवाड़ को उम्मीदवार बनाया है।
प्रदेश अध्यक्ष को मिली सुरक्षित सीट
Maharashtra BJP Candidates First List: भाजपा ने नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से देवेंद्र फडणवीस को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि पार्टी ने कामठी सीट से प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को मैदान में उतारा है।
Maharashtra BJP Candidates First List: फिलहाल इस सीट से भाजपा के टेकचंद सावरकर विधायक हैं। बावनकुले भी इस सीट से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। ऐसे में चंद्रशेखर बावनकुले के लिए कामठी सुरक्षित सीट मानी जा रही है।