Congress President Mallikarjun Kharge Bjp Is Terrorist Party Urban Naxal Modi BJP Congress: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा को आतंकवादियों की पार्टी बताया। खड़गे दिन शनिवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें पीएम ने कांग्रेस को अर्बन नक्सल पार्टी कहा था।
खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी की आदत है कि वह हमेशा कांग्रेस को अर्बन नक्सल पार्टी कहते हैं। लेकिन उनकी पार्टी क्या है? भाजपा आतंकवादियों की पार्टी है, जो लिंचिंग करती है। मोदी को इस तरह के आरोप लगाने का कोई अधिकार नहीं है।
प्रधानमंत्री मोदी 5 अक्टूबर को महाराष्ट्र के दौरे पर आए थे, इस दौरान उन्होंने ठाणे में कहा था, ‘कांग्रेस और उसके सहयोगियों का एक ही मिशन है- फूट डालो और सत्ता में रहो। कांग्रेस को अर्बन नक्सल गिरोह चला रहे हैं। यह देशद्रोहियों के साथ खड़ी है।’
खड़गे ने 4 मुद्दों पर जवाब दिया
अर्बन नक्सल:
जो विकासोन्मुखी लोग हैं, उन्हें अर्बन नक्सल कहा जा रहा है। यह मोदी की आदत है। उनकी खुद की पार्टी आतंकवादियों की है। यह लिंचिंग करती है, लोगों को पीटती है। अनुसूचित जाति के लोगों पर पेशाब करती है। आदिवासियों के साथ बलात्कार करती है। ऐसा करने वालों का समर्थन भी करती है। दूसरों पर आरोप लगाती है। उन्हें ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है।
मोहन भागवत का बयानः
जिस पार्टी का उद्देश्य देश को बांटना है, देश में ही उनके समर्थन में लोग हैं। आरएसएस प्रमुख भागवत हैं। चाहे संविधान बदलना हो, आरक्षण हो, या हिंदू-मुसलमानों को अलग करने की बात हो। यही लोग हैं जो यह कर रहे हैं और दूसरे लोगों की बुद्धि को बांट रहे हैं।
हरियाणा चुनाव
हम बैठक करने जा रहे हैं और रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी। रिपोर्ट तैयार होने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि क्या करना चाहिए और क्या हुआ। पूरा देश कह रहा था कि कांग्रेस जीतेगी। भाजपा नेता भी यही कह रहे थे। जब सब कांग्रेस की जीत की बात कर रहे थे, तो वहां कांग्रेस की हार का क्या कारण था।
बांग्लादेश
किसी भी देश को दूसरे देश के लोगों पर अत्याचार नहीं करना चाहिए। जिस तरह से हम अल्पसंख्यकों की रक्षा करते हैं, उनकी भी उतनी ही जिम्मेदारी है। वहां के सभी अल्पसंख्यकों, हिंदू, सिख और बौद्धों की रक्षा होनी चाहिए। अगर हम ऐसा नहीं करेंगे तो पड़ोसी देशों के लिए अच्छा नहीं होगा।