ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़जुर्मस्लाइडर

कवर्धा हत्याकांड-अग्निकांड की अनसुनी कहानी: उपसरंपच को जिंदा जला डाला, 170 पर FIR और 69 अरेस्ट, जानिए कैसे खून का प्यासा बना गांव ?

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा के लोहारीडीह गांव के एक युवक की फांसी पर लटकी लाश मिली थी। जहां लाश लटकी मिली, वह इलाका MP के बालाघाट जिला का बताया जा रहा है। ये शव उप सरंपच के परिवार का जानी दुश्मन बन गया। बताया जा रहा है कि जिस युवक की लाश फांसी पर लटकी मिली थी, उसके परिवार वाले और करीब 500-600 ग्रामीण उप सरपंच के घर में धावा बोल दिए। उप सरपंच को जिंदा जलाकर मार डाला। घर को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने 170 लोगों पर FIR दर्ज किया है। वहीं करीब 69 लोग अरेस्ट हुए हैं। हत्याकांड शुरू होने की अलग-अलग कहानियां, जिसे विस्तार से समझिए ?

पहली कहानी छेड़छाड़ की

दरअसल, बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की फांसी पर लटकी लाश मिली थी, उसकी पत्नी को उप सरपंच छेड़ता था। उसके खिलाफ FIR भी कराई गई थी। उप सरपंच जेल भी गया था, लेकिन कोर्ट में छेड़छाड़ साबित नहीं होने पर केस से बरी हो गया। इससे ग्रामीणों में नाराजगी थी। इसी को लेकर ग्रामीण उप सरपंच के परिवार के खून के प्यासे हो गए।

दूसरी कहानी में 72 एकड़ जमीन की बातें

दूसरी कहानी ये है कि लोहारीडीह गांव में 72 एकड़ जमीन है। इस जमीन पर कब्जा और छेड़खानी को लेकर पुरानी रंजिश थी। जमीन पर कब्जे को लेकर भी उप सरपंच से ग्रामीणों का विवाद था। इसके साथ ही जमीन पर बैंक से लोन भी लिया गया था। मामले में सामाजिक बैठक भी हुई थी, लेकिन मामला नहीं सुलझा और वहां भी वे आपस में भिड़ गए थे।

तीसरी कहानी में मर्डर की बातें

तीसरी कहानी ये है कि जिस युवक की लाश फांसी पर लटकी मिली, उसका नाम राजू (बदला हुआ नाम) है। कहा जा रहा है कि ग्रामीणों को शक है कि राजू (बदला हुआ नाम) को मारकर उप सरपंच या उसके किसी परिवार के व्यक्ति ने लाश को फांसी से लटका दिया है। इसी शक में ग्रामीण उग्र हो गए और परिवार को पीटा। घर में आग लगाई। उप सरंपच को जिंदा जलाया। घटना के दौरान घर में विस्फोट होने से गांव में दहशत फैल गई।

अब जानिए वारदात के बाद कितने पर एक्शन ?

मिली जानकारी के मुताबिक लोहारीडीह गांव वारदात में करीब 500-600 लोग थे। इसमें से अब तक 170 लोगों पर पुलिस ने नामजद FIR दर्ज किया है। वहीं 69 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। ASP पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि अब तक 5 अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं। इनमें हत्या, मॉब लिंचिंग, हत्या का प्रयास, पुरानी रंजिश, गांव की चरागाह जमीन पर कब्जा शामिल हैं।

पुलिस ने 9 परिजनों को जिंदा बचाया

पुलिस ने बताया कि मृतक के 9 परिजनों को बचा लिया है। गुस्साए ग्रामीणों ने पेट्रोल बम, डीजल पैरा फेंका और आग लगा दी। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।

500-600 लोगों ने पुलिस पर पथराव किया

पुलिस ने बताया कि 500-600 लोगों ने पुलिस पर पथराव किया है। वारदात के बाद पुलिस को गांव में घुसने नहीं दिया गया। पेट्रोल और डीजल बम कहां से आए, किसने दिए और इसके पीछे मास्टरमाइंड कौन है। इसकी तलाश की जा रही है। वारदात के वक्त फोटोग्राफी की गई है। बाकी आरोपियों की पहचान की जा रही है।

अब जाने कैसा है गांव का हाल ?

कवर्धा जिले के लोहारीडीह गांव में आगजनी की घटना के बाद सन्नाटा पसरा है। घरों के दरवाजे बंद और ताले लगे हैं। आगजनी की घटना के 32 घंटे बाद भी गांव में कोई नजर नहीं आ रहा है। गांव के कुछ लोग जेल में हैं तो कुछ फरार हैं।

घरों में दीये जलाने वाले लोग नहीं, बच्चे और बुजुर्ग भूख से परेशान

घरों में दीये जलाने वाले लोग नहीं हैं। घर और गांव के चौक में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर दी गई है, लेकिन पूजा करने वाला कोई नहीं है। टीम ने देखा कि घरों में बच्चे और बुजुर्ग भूख से परेशान हैं। पालतू पशु गाय और बैल को चारा-पानी देने वाला कोई नहीं है। पशु भूख से तड़प रहे हैं।

अब जानिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्या कहा ?

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल ने जादू-टोना के शक में मर्डर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से कहा कि गृहमंत्री विजय शर्मा के क्षेत्र में दूसरी बड़ी घटना है। इसके पहले 3 लोगों को घर में जलाकर हत्या की गई। अब फिर से कवर्धा में एक को जिंदा जला दिया गया और एक लापता है।

कल भूपेश बघेल लोहारीडीह गांव जाएंगे

बघेल ने कहा कि क्षेत्र में लगातार बड़ी वारदातें हो रही है, लेकिन किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा रहा है। ऐसी घटनाओं की वृद्धि होना मतलब सरकार के बस में अब कुछ नहीं है। बता दें कि कल भूपेश बघेल लोहारीडीह गांव जाएंगे। वहां पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे।

What's your reaction?

Related Posts